न्यायिक पदाधिकारी के आवास में हुई चोरी की घटना का नहीं हो पाया खुलासा

डेढ़ वर्ष पूर्व भी एक न्यायिक दंडाधिकारी के आवास में हुई चोरी का नहीं हो पाया खुलासा पुलिस की नाकामयाबी को लेकर उठने लगे हैं अब तरह-तरह के सवाल अररिया : न्यायिक पदाधिकारी आरके पांडेय के आवास में हुई चोरी की घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा इसका उद्भेदन […]

डेढ़ वर्ष पूर्व भी एक न्यायिक दंडाधिकारी के आवास में हुई चोरी का नहीं हो पाया खुलासा

पुलिस की नाकामयाबी को लेकर उठने लगे हैं अब तरह-तरह के सवाल
अररिया : न्यायिक पदाधिकारी आरके पांडेय के आवास में हुई चोरी की घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा इसका उद्भेदन नहीं किया जा सका है.
इसको लेकर अब तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गये हैं. लोग दबी जुबां से कहने लगे हैं कि जब न्यायिक पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं जनता का मालिक तो भगवान ही है. उल्लेखनीय है कि न्यायिक पदाधिकारी के आवास पर चोरी की घटना इससे पहले भी हो चुकी है. लगभग ड़ेढ वर्ष पूर्व एक न्यायिक दंडाधिकारी एके दीक्षित के आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
उनके द्वारा भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. परंतु स्थिति जस के तस है. आज तक उसक केस में किसी भी चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. हालांकि न्यायिक पदाधिकारी आरके पाण्डेय ने अपने फर्द बयान में सफाई करने वाले कर्मचारियों पर शक जाहिर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >