अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम फारबिसगंज के जुम्मन चौक के समीप को जहां 11 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं ब्रेथ एनलाइजर जांच अभियान में नेपाल से शराब पीकर आ रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.
सभी के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए न्यायालय में उपस्थापित कराया गया.
न्यायालय के आदेश पर सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी अनुसार नेपाली देशी शराब के साथ कन्हैया लाल गुप्ता व अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया गया. जबकि जोगबनी के मीरगंज के समीप ब्रेथ एनलाइजर जांच अभियान में योगेंद्र साह, मो हैदर अलि, विक्रम कुशवाहा व शत्रुघ्न राय को शराब पीये होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक दिलीप राम, रंजीत कुमार, प्रशांत कुमार, सअनि उत्पाद विष्णु देव यादव, सूरज राय के साथ उत्पाद विभाग का सिपाही, सैप बल व महिला बल शामिल थे.
