लूट के बाद व्यवसायी की कर दी थी हत्या

ऑटो पार्ट्स व्यवसायी की हत्या के आरोपित को पुलिस ने उसके ससुराल सिमराहा स्थित औराही हिंगना गांव से गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. फारबिसगंज : शहर में सोमवार की रात प्रसिद्ध ऑटो मोटर पार्टस व्यवसायी कृष्ण मोहन साह की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को […]

ऑटो पार्ट्स व्यवसायी की हत्या के आरोपित को पुलिस ने उसके ससुराल सिमराहा स्थित औराही हिंगना गांव से गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.

फारबिसगंज : शहर में सोमवार की रात प्रसिद्ध ऑटो मोटर पार्टस व्यवसायी कृष्ण मोहन साह की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मुकेश कुमार रजक, पिता विद्यानंद रजक, गोपालपुर मझुआ वार्ड संख्या आठ का िनवासी है. पुलिस ने उसे उसके ससुराल सिमराहा औराही स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया है. अपराधी मुकेश ने बताया कि उसने राशि लूटने की नीयत से व्यवसायी की हत्या की है. पुलिस ने उसके पास से लूटी राशि व हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है. डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. इस क्रम में पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की.
अंतत: उसके ससुराल से उसे गिरफ्तार करने में सफलता िमली. एसपी श्री सुधीर कुमार पोरिका ने बताया की पुलिस टीम में डीएसपी अजीत कुमार िसंह के अलावा फारबिसगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, रानीगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन, सिमराहा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, बथनाहा थानाध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार, कुआड़ी ओपी अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, अनुसंधानकर्ता पुअनि राकेश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >