अवैध संबंध में साढ़ू ने की हत्या

अररिया: एनएच 57 पर शुक्रवार की सुबह लहटोरा मदरसा के दक्षिण में एक युवक का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया. इस क्रम में मृतक के पॉकेट से एक कागज का टुकड़ा मिला. इसमें लिखा था कि मेरी मौत का कारण मोनी कुमारी, गेड़ाबाड़ी है. हत्या का कारण अवैध संबंध […]

अररिया: एनएच 57 पर शुक्रवार की सुबह लहटोरा मदरसा के दक्षिण में एक युवक का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया. इस क्रम में मृतक के पॉकेट से एक कागज का टुकड़ा मिला. इसमें लिखा था कि मेरी मौत का कारण मोनी कुमारी, गेड़ाबाड़ी है. हत्या का कारण अवैध संबंध का होना बताया जाता है.
इसके आधार पर नगर थाना पुलिस ने मृतक का फोटो कोढ़ा थानाध्यक्ष को भेजा. खोजबीन के बाद मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र के सहरा गांव निवासी केशरी प्रसाद गुप्ता के पुत्र विष्णु कुमार गुप्ता (27 वर्ष) के रूप में की गयी. घटना को ले मृतक के साला शंकर साह के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बयान में मृतक के साला ने कहा है कि मृतक विष्णु कुमार गुप्ता अपने ससुराल जोरावरगंज, गेड़ाबाड़ी में ही रहता था. वह पेशे से चालक था. वह दो बच्चे का पिता है. बयान में उसने कहा है कि उसकी बहन मोनी कुमारी की शादी गेड़ाबाड़ी में विजय शर्मा से हुई है. विजय शर्मा को संदेह था कि मोनी का अवैध संबंध मृतक से है. इस बात को लेकर लगभग 15 दिन पहले मोनी को उसके पति विजय शर्मा ने घर से भगा दिया. वह अपने बहनोई विष्णु गुप्ता (मृतक) के घर आकर रह रही थी.

गुरुवार की शाम मृतक का साढू विजय शर्मा, अजय शर्मा व गणपति शर्मा इसे बुला कर ले गया कि चलो एक जगह भोज खाने जाना है. वह चला गया. शुक्रवार की सुबह उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली. उसने दावा किया है कि विजय शर्मा, अजय शर्मा व गणपति शर्मा ने हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया है. इधर पुअनि अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या का मामला है. गला दबा कर हत्या करने का संदेह है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रथम दृष्टया अवैध संबंध होने के संदेह में मृतक के साढ़ू, साढ़ू के भाई व साढ़ू के पिता ने इसकी हत्या की है. प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. मौके पर मृतक के पिता केसरी प्रसाद गुप्ता, साली मोनी कुमारी व अन्य परिजनों ने शव को अपने साथ ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >