अररिया पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कहा
योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता
लालू जी पर चारा, तो बेटे पर लग रहा मिट्टी घोटाले का आरोप
अररिया : तेरापंथ भवन में गुरुवार को आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र के तीन वर्ष के कार्यकाल व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर क्षेत्र के जनता के बीच जाकर केंद्र में चल रही 92 जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की.
योजनाओं में प्रमुख रूप से, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन योजना, सुकन्या योजना, प्रधान मंत्री जन-धन योजना, कौशल विकास योजना, उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी देते हुए लोगों तक इसे पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की है कि वर्ष 2022 तक देश के सभी लोगों के पास पक्का का घर होगा. इस मौके पर बिहार की राजनीति पर भी चर्चा होती रही.
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खुद पर चारा घोटाला का आरोप लगा तो आज बेटे पर मिट्टी घोटाले का आरोप लग रहा है. उन्होंने कहा कि यूपी में जब सत्ता बदल सकती है तो बिहार में क्यों संभव नहीं है. उन्होंने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि जब विकास की बात होने लगी तो वे केंद्र सरकार से अलग हैं.
पहले मिल कर लालू राज को हटाया अब लालू से मिल कर बिहार को विकास से वंचित कर रहे हैं. राहुल गांधी द्वारा चलाये गये खाट यात्रा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी यूपी में खाट यात्रा चला रहे थे, तो लोगों ने कहा कि खाट यात्रा अंतिम यात्रा मानी जाती है. वक्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री को फारबिसगंज में घटी हाल की
विकास की बारी…
घटनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसाये जाने की बात कही. इन सभी बातों को ध्यानपूर्वक सूनने के पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पहले यूपी में भी यही हो रहा था. अखिलेश सरकार के पदाधिकारी निर्दोष लोगों को जेल भेज रहे थे व अराजक तत्व पुलिस के संरक्षण में चल रहे थे. लेकिन सत्ता बदला तो सब कुछ बदल गया. उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वे निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करें.
जो अराजक तत्व हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करें. इससे पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष सुराना ने कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया. इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री को शॉल भेंट कर अभिनंदन अभिनंदन किया. सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, फारबिसंगज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी,
पूर्व मंत्री रामजी दास ऋषिदेव, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, आनंदी प्रसाद यादव, मायानंद ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन, आलोक भगत, बिजली सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि मो हजरत, उप प्रमुख मो हजरत आदि ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री को बुके भेंट किया. मंच का संचालन भानु प्रकाश राय ने किया.
