अररिया : अररिया-बहादुरगंज एनएच 327 ई के किनारे जीरो माइल से सटे पूरब बुधवार की शाम एक कलभर्ट के किनारे महिला का अधजला शव मिला. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी थी. जहां शव था उसके समीप मोबिल बिखरा हुआ था. कयास लगाया जाता है कि किसी ने मोबिल डाल कर शव को जलाने का प्रयास किया था. हालांकि शव की पहचान कराना पुलिस के लिए भी कठिन होगा.
शव काला हो गया था. नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. घटनास्थल पर यह भी कयास लोगों द्वारा लगाया जा रहा था कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां जलाने का प्रयास किया गया है. बहरहाल समाचार प्रेषण तक पुलिस शव को लेकर पहचान कराने में जुटी थी.
