एनयूएलएम की छुट्टी, अब प्रशिक्षण देगा बीएसडीएम

बदलाव. नगर निकाय में प्रशिक्षण दे रही संस्था को लगा झटका शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगारों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए एनयूएलएम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन उसे अब इस दायित्वों से मुक्त करने का निर्णय ले लिया गया है. चर्चा यह भी है कि पूर्व में चलाये गये प्रशिक्षण कार्यक्रमों […]

बदलाव. नगर निकाय में प्रशिक्षण दे रही संस्था को लगा झटका

शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगारों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए एनयूएलएम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन उसे अब इस दायित्वों से मुक्त करने का निर्णय ले लिया गया है. चर्चा यह भी है कि पूर्व में चलाये गये प्रशिक्षण कार्यक्रमों में घोटालों व सिर्फ प्रमाण पत्र निर्गत कर कोरम पूरा किये जाने के कारण भी यह निर्णय लिया गया है.
अररिया : नगर परिषद द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अब एनयूएलएम के माध्यम से नहीं किया जायेगा. ऐसा निर्णय नगर विकास विभाग द्वारा लिया गया है. जानकारी मिली है कि सरकार ने यह फैसला मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन (बीएसडीएम) को सफल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. जानकारी अनुसार शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगारों को तकनीकि रूप से दक्ष करने के लिए एनयूएलएम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता था.
लेकिन उसे अब इस दायित्वों से मुक्त करने का निर्णय ले लिया गया है.
चर्चा यह भी है कि पूर्व में चलाये गये प्रशिक्षण कार्यक्रमों में घपले घोटालों व सिर्फ प्रमाण पत्र निर्गत कर कोरम पूरा किये जाने के कारण भी यह निर्णय लिया गया है. हालांकि बीएसडीएम के चयनित केंद्रों में से अब तक जिला में एक भी केंद्र की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है. बताया जा रहा है कि बीएसडीएम के चयनित केंद्रों पर ही अब सभी प्रकार के ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसलिए भी अब किसी प्रकार के प्रशिक्षण संस्थाओं की चलाने की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >