सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बरबाद

मौसम . तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, सर्वेक्षण का दिया निर्देश शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. सैकड़ों घरों के छत उड़ गये, तो दूसरी तरफ मक्का व गेहूं की फसल धराशायी हो गयी. अररिया : शनिवार की सुबह आये तेज […]

मौसम . तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, सर्वेक्षण का दिया निर्देश

शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. सैकड़ों घरों के छत उड़ गये, तो दूसरी तरफ मक्का व गेहूं की फसल धराशायी हो गयी.
अररिया : शनिवार की सुबह आये तेज आंधी व मूसलाधार बारिश के कारण जिले भर के किसानों को व्यापक क्षति झेलनी पड़ी है. तेज आंधी व बारिश से मक्का व गेहूं के किसानों को व्यापक क्षति हुई है. खेतों में लगे मक्का व गेहूं के पौधे टूट कर खेतों में ही गिर पड़े हैं. इससे फसल तैयार होने का इंतजार कर रहे किसानों को गहरा सदमा पहुंचा है. अररिया प्रखंड में ही आंधी-बारिश के व्यापक असर की बातें सामने आ रही है. मुख्यालय से सटे दियारी, चंद्रदेई, कमलदाहा, साहसमल, बनगामा, किस्मत खवासपुर, बटुरबाड़ी, तरौणा, रामपुर व मदनपुर के इलाकों में बड़े पैमाने पर फसल क्षति के अनुमान लगाये जा रहे हैं.
आंधी के कारण लगभग दो हजार हेक्टेयर में लगी मक्का की फसल बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी तरह तकरीबन एक हजार हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल के बर्बाद होने की बातें भी सामने आ रही है. मालूम हो कि जिले के 40 हजार हेक्टेयर भूभाग पर मक्का की फसल लगायी गयी है. साथ ही 30 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल लगी है. आंधी से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों द्वारा फसल क्षति मुआवजा की मांग क्षेत्र में जोर पकड़ने लगी है. पंचायत के किसानों द्वारा जिला कृषि विभाग को आवेदन देकर अविलंब मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. डीएओ शिवदत्त सिन्हा ने कहा कि आंधी के कारण फसलों को हुए नुकसान का फिलहाल सर्वेक्षण किया जा रहा है. इस संबंध में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद भी क्षति का वास्तविक अनुमान लगा पाना संभव होगा. सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की दिशा में कोई पहल संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >