दो शराबी गिरफ्तार

सिमराहा : सिमराहा थाना पुलिस ने शनिवार की देर संध्या गश्ती के दौरान औराही पश्चिम पंचायत के कुशहा नहर के समीप शराब पी कर हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये दोनों लोगों में मदारगंज सिमराहा निवासी सुनील पासवान तथा कुशहा के अरुण कुमार मंडल शामिल हैं. यह जानकारी […]

सिमराहा : सिमराहा थाना पुलिस ने शनिवार की देर संध्या गश्ती के दौरान औराही पश्चिम पंचायत के कुशहा नहर के समीप शराब पी कर हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये दोनों लोगों में मदारगंज सिमराहा निवासी सुनील पासवान तथा कुशहा के अरुण कुमार मंडल शामिल हैं. यह जानकारी देते हुए

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि संध्या गश्ती पर निकले गश्ती दल को सूचना मिली कि कुशहा नहर के समीप कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं तथा राहगीरों को धमका रहे हैं. गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को मेडिकल जांच के लिये अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों युवक को शराब पीने की पुष्टि की. दोनों के विरुद्ध कांड अंकित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >