सिकटी : संध्या गश्ती के दौरान सिकटी थाना पुलिस द्वारा मुरारीपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप दो लोगों को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राज कुमार सदा पिता गोनर सदा व गयानंद सदा पिता कुशेश्वर सदा ग्राम मुरारीपुर बताया. दोनों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सिकटी पीएचसी भेजा. जहां जांच में शराब पीये होने की पुष्टि होने के बाद दोनों के विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मालूम हो कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मुरारीपुर स्थित भारत नेपाल सीमा के समीप दो व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे हैं. जैसे ही सिकटी थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची पुलिस गाड़ी को देख दोनों भागने लगे. जवानों के सहयोग से दोनों को खदेड़ कर पकड़ कर थाना लाया गया. मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
