पेट्रोल पंप के मालिक से चार लाख की लूट

पलासी(अररिया) : थाना क्षेत्र के मैना-कलियागंज मार्ग पर शुक्रवार को मजलिसपुर पेट्रोल पंप के मालिक से तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर चार लाख रुपये लूट लिये. लूट के बाद सभी अपराधी भाग निकले. इस बाबत पेट्रोल पंप के मालिक विनोद कुमार मिश्र ने पलासी थाना पुलिस को सूचना दी. पीड़ित पेट्रोल पंप […]

पलासी(अररिया) : थाना क्षेत्र के मैना-कलियागंज मार्ग पर शुक्रवार को मजलिसपुर पेट्रोल पंप के मालिक से तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर चार लाख रुपये लूट लिये. लूट के बाद सभी अपराधी भाग निकले. इस बाबत पेट्रोल पंप के मालिक विनोद कुमार मिश्र ने पलासी थाना पुलिस को सूचना दी.
पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक श्री मिश्र ने बताया कि वे पेट्रोल पंप से चार लाख रुपये लेकर एसबीआइ के उरलाहा शाखा में जमा करने जा रहे थे. इस दौरान उरलाहा बाड़ी के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से आकर ओवरटेक करते हुए हथियार के बल पर बाइक रुकवायी. वे जैसे ही रुके अपराधियों ने उन्हें हथियार दिखा कर नकदी चार लाख रुपये लूट लिये. हल्ला करने पर जब तक आसपास के लोग जमा होते सभी अपराधी भागने में सफल रहे. इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने पूछे जाने पर बताया कि घटना की सूचना मिली है. पीड़ित पेट्रोल पंप के मालिक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उनकी सूचना पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए अन्य पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा में भेज दिया गया है. अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की शिनाख्त कर ली जायेगी व कांड का उद्भेदन जल्दी ही कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >