जब्त हेरोइन के साथ सहायक आयुक्त व अन्य .
फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम अधिकारियों ने बुधवार की रात जोगबनी से आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस (12487) के जेनरल बोगी से दो पैकेट हेरोइन बरामद किया गया. कस्टम सहायक आयुक्त आरपी सिन्हा के निर्देश पर छापेमारी की गयी.
सीमांचल एक्स से…
बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय मूल्य एक करोड़ रुपये बताया जाता है. इस छापेमारी अभियान में रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी पवन कुमार यादव व आरपीएफ जवानों ने भी कस्टम अधिकारियों का पूरा सहयोग किया.
गुरुवार को स्थानीय कस्टम कार्यालय में पत्रकारों को कस्टम सहायक आयुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि विगत दो-तीन महीने से गुप्त सूचना मिल रही थी कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से इस प्रकार के मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. कई बार छापेमारी की गयी मगर सफलता हाथ नहीं लग रही थी. लेकिन बुधवार की रात जब गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की गयी तो सबसे पीछे वाले जेनरल बोगी के बाथ रूम के पास हेंगर में एक बैग लावारिस अवस्था में लटका मिला,
जिसे खोलने पर उसमें से दो पैकेट हेरोइन बरामद किया गया. बरामद हेरोइन के एक पैकेट में 453.6 ग्राम डबल टाइगर ब्रांड मेड इन चाइना पैकिंग तिथि 16/04/16 व एक्सपायरी तिथि 16/04/18 अंकित है. सहायक आयुक्त श्री सिंहा ने बताया कि जब्त दो पैकेट हेरोइन का कुल वजन 906.12 ग्राम है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य एक करोड़ रुपये है. छापेमारी में रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी पवन कुमार यादव एवं आरपीएफ जवानों का सक्रिय सहयोग मिला.
इस छापेमारी अभियान में कस्टम इंस्पेक्टर एलके पाठक, हवलदार अंजनी कुमार मिश्रा, प्रभु नारायणा ठाकुर, किशोर राम, वरुण यादव व अन्य शामिल थे.
कस्टम अधिकारियों व जवानों को मिलेगा इनाम
छापेमारी में शामिल कस्टम अधिकारियों एवं जवानों को इनाम दिया जायेगा. उक्त बातें फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त आरपी सिन्हा ने कही. उन्होंने कहा कि इस वर्ष मादक पदार्थों के जब्ती में कस्टम की ये बड़ी सफलता है. इसलिए छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों व जवानों को इनाम प्रदान करने के लिए वे विभाग के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे और उन्हें इनाम दिलायेंगे. उन्होंने कस्टम के अधीक्षकों, इंसपेक्टर एवं हवलदारों द्वारा सफलतापूर्वक छापेमारी
अभियान चला कर ट्रेन से एक करोड़ रुपये मूल्य का मेड इन चाइना डबल ब्रांड का हेरोइन जब्त करने में सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की. इस मौके पर कस्टम इंस्पेक्टर सह कस्टम पीआरओ एलके पाठक सहित कस्टम के अन्य अधिकारी मौजूद थे.
ट्रेन के जेनरल बोगी से कस्टम अधिकारियों ने किया बरामद
कस्टम अधिकारियों व आरपीएफ ने की थी छापामारी
