आदिवासी नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही संथाली टोला की अररिया : फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही संथाली टोला की एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म को ले शनिवार को एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में गांव के ही एक युवक पंकज चौधरी को नामजद किया गया है. इस बाबत एससी-एसटी […]

घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही संथाली टोला की

अररिया : फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही संथाली टोला की एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म को ले शनिवार को एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में गांव के ही एक युवक पंकज चौधरी को नामजद किया गया है. इस बाबत एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता की चिकित्सीय जांच करायी जायेगी. नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को ले छापामारी की जायेगी. इधर पीड़िता के परिजनों ने आशंका जतायी है कि नामजद के अलावा भी कोई न कोई बेहोशी के आलम में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >