नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के पलासी के समीप एनएच 57 पर रविवार को दिन-दहाड़े 17 वर्षीया एक युवती का अपहरण कर लिया गया. अपहरण के बाद लगातार दो दिनों तक परिजनों ने खोजने का प्रयास किया. लेकिन युवती का अब तक सुराग नहीं मिला है. अपहर्ताओं ने युवती के पिता के मोबाइल पर मैसेज भेज […]
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के पलासी के समीप एनएच 57 पर रविवार को दिन-दहाड़े 17 वर्षीया एक युवती का अपहरण कर लिया गया. अपहरण के बाद लगातार दो दिनों तक परिजनों ने खोजने का प्रयास किया. लेकिन युवती का अब तक सुराग नहीं मिला है. अपहर्ताओं ने युवती के पिता के मोबाइल पर मैसेज भेज कर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की है.
फिरौती की रकम नहीं देने पर युवती की हत्या कर देने की भी धमकी दी गयी है. डरे सहमे युवती के पिता पलासी वार्ड संख्या पांच निवासी नीलकांत लाभ पिता जयनारायण लाभ ने नरपतगंज थाना में दो व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
उन्होंने अपने साथ घटी घटना के संबंध में आपबीती भी सुनायी. जानकारी अनुसार पलासी वार्ड संख्या पांच निवासी नीलकांत लाभ की 17 वर्षीय पुत्री रविवार को किसी कार्य से घर से फारबिसगंज बाजार जा रही थी. इसी क्रम में दिन-दहाड़े चार युवकों ने पलासी के समीप एनएच 57 पर उसका अपहरण कर लिया. युवती की चीख सुनने के बाद जब तक परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक अपहर्ता मौके से फरार हो चुके थे. अपनी पुत्री के अपहरण के बाद परिजन अपने स्तर से उसका पता लगाने का प्रयास करते रहे. मगर वे विफल रहे. अपहर्ताओं द्वारा युवती के पिता मोबाइल पर मैसेज भेज कर कहा कि आपकी पुत्री सुरक्षित है. वापस चाहिए तो दो लाख रुपये देना होगा अन्यथा उसकी हत्या कर दी जायेगी. डरे सहमे पिता ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर पथराहा मोती टप्पू निवासी रवि सिंह, रमेश सिंह सहित चार को अभियुक्त बनाया है.
अपहर्ता मांग रहे दो लाख की रंगदारी, रािश नहीं देने पर िमल रही हत्या कर देने की धमकी
पिता ने पुत्री की बरामदगी को लेकर थाना में दिया आवेदन
रविवार को फारबिसगंज बाजार जाने के दौरान चार युवकों ने पलासी के समीप एनएच 57 पर अपहर्ताओं ने किया था युवती का अपहरण
अपहर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपहृता की बरामदगी व अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्दी ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
अमित कुमार, थानाध्यक्ष
प्रेम-प्रसंग का लग रहा मामला धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी
प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. अपहृता के पिता के आवेदन पर कांड अंकित कर लिया गया है. उसके बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार अपहृता ने अपने पिता के मोबाइल पर भी बात किया है. मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.