हृदयगति रुकने से चौकीदार की मौत

असामयिक निधन से थाना में शोक का माहौल ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के साहसमल पंचायत अंतर्गत घुरघुरा गांव वार्ड नंबर 16 निवासी स्वर्गीय बट्टन पासवान के 56 वर्षीय पुत्र चौकीदार रतिचंद पासवान का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया. जानकारी अनुसार ताराबाड़ी थाना के सर्किल नंबर 3/6 के चौकीदार रतिचंद पासवान लगभग तीस […]

असामयिक निधन से थाना में शोक का माहौल

ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के साहसमल पंचायत अंतर्गत घुरघुरा गांव वार्ड नंबर 16 निवासी स्वर्गीय बट्टन पासवान के 56 वर्षीय पुत्र चौकीदार रतिचंद पासवान का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया. जानकारी अनुसार ताराबाड़ी थाना के सर्किल नंबर 3/6 के चौकीदार रतिचंद पासवान लगभग तीस वर्ष से सेवा में थे. स्वर्गीय पासवान बहुत ही ईमानदार और काम के प्रति सजग थे. चौकीदार अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. सोमवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. चौकीदार के
निधन पर ताराबाड़ी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुअनि किंग कुन्दन, पुअनि प्रशांत कुमार, पूर्व मुखिया अनिता देवी, बिनोद पासवान,पंसस प्रतिनिधि रजनीश सिंह उर्फ लल्लू, गंगा नाथ ठाकुर, शुसील सिंह, पूर्व उपप्रमुख रूद्रानंद मिश्रा उर्फ फुच्ची झा, गांधी पासवान, दुर्गानंद पासवान, सिद्दी नाथ पासवान, रमेश पासवान, अरुण यादव, चौकीदार मनोज पासवान, दफादार मुश्ताक अंसारी ने शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >