सिमराहा : सिमराहा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह कटिहार-जोगबनी सवारी गाड़ी 55734 से कटकर सिमराहा बाजार निवासी 40 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी मनोज गुप्ता पिता स्वर्गीय चंद्रिका गुप्ता की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी.
मौके पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों के सहयोग से अंतिम संस्कार के लिए शव को घर लाया गया. इधर घटना की सूचना फैलते ही सिमराहा बाजार सहित आस-पास के इलाकों में शोक पसर गया. शोक की वजह से बाजार की सारी दुकानें दिन भर बंद रहीं. मृत कपड़ा व्यवसायी अपने किसी रिश्तेदार को विदा करने स्टेशन पहुंचे थे. रिश्तेदार को ट्रेन पर बिठा कर वह वापस ट्रेन से उतर रहे थे. इस क्रम में उनका पांव पिछल गया और वह पटरी पर जा गिरे और ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गयी.
