पौने दो करोड़ से बनेंगी सड़क व नालियां

खुशखबरी. मुख्यमंत्री नाली-गली निश्चय योजना से नप के 14 वार्डों में होगा िवकास का काम नगर परिषद क्षेत्र लोगों अब जलजमाव की समस्या से निजात मिल जायेगी. साथ ही सड़कों से महरूम वार्ड में आवागमन की सुविधा भी बहाल हाेगी. इसके लिए 16 योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है. अररिया : वित्तीय वर्ष […]

खुशखबरी. मुख्यमंत्री नाली-गली निश्चय योजना से नप के 14 वार्डों में होगा िवकास का काम

नगर परिषद क्षेत्र लोगों अब जलजमाव की समस्या से निजात मिल जायेगी. साथ ही सड़कों से महरूम वार्ड में आवागमन की सुविधा भी बहाल हाेगी. इसके लिए 16 योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है.
अररिया : वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंत में ही सही लेकिन अररिया नप वासियों के लिए एक अच्छी खबर है. उन्हें मुख्यमंत्री नाली गली निश्चय योजना, सामान्य योजना मद व राज्य योजना मद से लगभग एक करोड़ 70 लाख 09 हजार 800 रुपये के प्राक्कलन से लगभग 16 योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है. यह योजनाएं ऐसी है
जिनका नपवासी वर्षों से इंतजार कर रहे थे. खुशी की बात तो यह है कि इन योजनाओं की निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के साथ एजेंसियों को कार्य आवंटित भी कर दी गयी है. इसके अलावा भी लगभग तीन करोड़ 45 लाख 11 हजार 500 रुपये के प्राक्कलन से दो बड़े आरसीसी नाला निर्माण की भी प्रक्रिया तकनीकी स्वीकृति के लिए नगर विकास व आवास विभाग को भेज दी गयी है. देखा जाये तो इन योजनाओं के जमीन पर उतरने के बाद जल जमाव की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल पायेगा. साथ ही सड़कों से महरूम कुछ वार्ड के वासियों को भी सड़क सुविधा का लाभ मिल पायेगा.
कहते हैं पदाधिकारी
कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि विकास कार्यों के प्रति नगर परिषद प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के निविदा के लिए कार्यों के क्रियान्वयन के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरा कर संबंधित एजेंसी से एकरारनामा की प्रक्रिया चल रही है. योजनाओं को समयावधि के अंदर व गुणवत्तापूर्ण तरीके के साथ पूरा कराया जायेगा.
कहती हैं मुख्य पार्षद
मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं. इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का तेजी से प्रयास किया जा रहा है.
किन-किन योजना से होगा काम
कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यत: तीन योजना मद से नप में पीसीसी सड़क, पीसीसी सड़क सह नाला व आरसीसी नाला का निर्माण कराया जायेगा. जिसमें मुख्यमंत्री नाली गली योजना से लगभग 14 वार्डों में एक करोड़ दो लाख एक हजार 800 रुपये की योजना भी शामिल है. इसके अलावा सामान्य योजना मद से दो वार्डों में 05 लाख आठ हजार की योजना भी है. साथ ही राज्य योजना मद से दो आरसीसी का निर्माण कार्य भी शामिल है.
विगत कुछ माह में नगर परिषद द्वारा ऐसे कई निविदा का प्रकाशन हुआ. निविदा की प्रक्रिया भी पूरी हुई लेकिन किसी न किसी तकनीकी परेशानी के कारण योजनाओं पर कार्य नहीं हो सका. जिसमें ड्रेनेज निर्माण को लेकर बनायी गयी लगभग छह करोड़ की चार योजना भी शामिल है. हालांकि इस कमी को क्षति पूर्ति करने के लिए नप द्वारा राज्य योजना मद से दो बड़े ड्रेनेज के निर्माण कराये जाने की योजनाओं को शामिल किया गया है. इसमें चांदनी चौक से जैन धर्मशाला (बांया भाग) तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य व अररिया आरएस रेलवे गुमटी से छोटी धार भाया लख्खी साह बायां भाग आरसीसी नाला निर्माण कार्य के तीन करोड़ 45 लाख 11 हजार 500 रुपये का कार्य भी शामिल है. जिसके तकनीकी स्वीकृति के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजे जाने की बात बतायी जा रही है.
इन योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जायेगा
गूंगी महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
प्रतिनिधि4अररिया
सिमराहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक गूंगी महिला ने दुष्कर्म किये जाने को लेकर महिला थाना में आवेदन दिया है. गुरुवार को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह गूंगी है. दो बच्चों की मां है. पति परदेश कमाने बाहर गया हुआ है. बीते मंगलवार को घर से निकलकर मवेशी के लिए घास काटने बहियार गयी. घास काटने के दौरान कविलासी गांव का उपेंद्र यादव आया. उसके हाथ में दबिया था. उसने दबिया को मेरे गरदन पर रख दिया. फिर भय दिखा कर उसने जबरदस्ती की. पीड़िता सिमराहा थाना गयी. सिमराहा थाना पुलिस ने उसे महिला थाना भेज दिया. एएसआइ सीमा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >