120 बोतल नेपाली शराब जब्त

जब्त सामान की जब्ती सूची बना कर सिकटी थाना को सौंपा सिकटी : प्रखंड क्षेत्र के कुचहा पंचायत स्थित एसएसबी की 52वीं बटालियन के जवानों ने गश्ती के दौरान पीलर संख्या 155 के समीप 120 बोतल नेपाली शराब के साथ साइकिल जब्त किया है. तस्कर मौके से फरार हो गये. जब्ती सूची के साथ जब्त […]

जब्त सामान की जब्ती सूची बना कर सिकटी थाना को सौंपा

सिकटी : प्रखंड क्षेत्र के कुचहा पंचायत स्थित एसएसबी की 52वीं बटालियन के जवानों ने गश्ती के दौरान पीलर संख्या 155 के समीप 120 बोतल नेपाली शराब के साथ साइकिल जब्त किया है. तस्कर मौके से फरार हो गये. जब्ती सूची के साथ जब्त साइकिल व शराब को सिकटी थाना को सौंप दिया गया. एसएसबी कुचहा बीओपी के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार कर ने सिकटी थाना में इस आलोक में आवेदन दिया है.
आवेदन के आलोक में सिकटी थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड अंकित किया गया. आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार की सुबह पांच बजे कुचहा स्थित भारत नेपाल सीमा के पीलर संख्या 155 के समीप जवानों के साथ नाका गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान एक साइकिल सवार अपनी साइकिल पर एक बोरा बांध कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. नो मेंस लैंड पर पहुंचते ही साइकिल सवार की नजर गश्ती करते जवानों पर पड़ी तो वह साइकिल छोड़ कर नेपाल की ओर भाग निकला.
जवानों ने जब साइकिल पर लदे बोरे की जांच की तो उसमें 120 बोतल नेपाली शराब पाया गया. जब्त सामान की जब्ती सूची बना कर उसे सिकटी थाना को सौंप दिया गया. इस बाबत सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार कर द्वारा सौंपे गये 120 बोतल नेपाली शराब और साइकिल के साथ आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >