नगर परिषद कार्यालय की बदलेगी सूरत, राशि आवंटित

नगर विकास व आवास विभाग के प्रशासनिक मद से हुआ राशि का आवंटन मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के लिए अलग-अलग बनेंगे कक्ष अररिया : नगर परिषद कार्यालय को सुसज्जित करने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रशासनिक भवन मद से राशि का आवंटन किया गया है. जानकारी अनुसार नगर विकास एवं […]

नगर विकास व आवास विभाग के प्रशासनिक मद से हुआ राशि का आवंटन

मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के लिए अलग-अलग बनेंगे कक्ष
अररिया : नगर परिषद कार्यालय को सुसज्जित करने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रशासनिक भवन मद से राशि का आवंटन किया गया है. जानकारी अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग ने लगभग 12 लाख 93 हजार रुपये की राशि इस मद में आवंटित किया है. प्राप्त राशि के बाद निविदा की प्रक्रिया को पूरा कर कार्यालय को सुसज्जित करने का काम भी शुरू करा दिया गया है. वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे नप कार्यालय में कार्यों के अनुरूप कमरा नहीं होने के कारण संबंधित विभाग के कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी. खास बात तो यह थी कि नप के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद को भी अपना कार्यालय कक्ष नही था.
जिस कारण नप कार्यालय पहुंचने वाले लोगों की समस्या सुनने के लिए मुख्य पार्षद को कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में ही उनके समस्या का निबटारा करना पड़ता. जहां शिकायत करने वाले लोग अपनी समस्याओं को खुल कर नहीं रख पाते थे. वहीं कार्यालय संबंधी कार्यों के निबटारे में भी मुख्य पार्षद को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्राप्त राशि से अब सभी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. उम्मीद जतायी जा रहा है कि अागामी वित्तीय वर्ष में नप कार्यालय भी सुसज्जित रूप में दिखेगा. बताना लाजिमी होगा कि इस वर्ष नगर निकाय का चुनाव होना है. इसलिए अागामी सत्र में नप के प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि सुसज्जित कक्ष में अपना कार्यालय चला पायेंगे.
कहते हैं कनीय अभियंता
इधर इस संबंध में नप के कनीय अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि इ टेडरिंग के माध्यम से निविदा के प्रकाशन के पश्चात संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है. जल्द ही नप कार्यालय को सुसज्जित करने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.
सभी विभाग का होगा अपना कक्ष
नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रशासनिक भवन मद से प्राप्त लगभग 13 लाख की राशि से नप कार्यालय में लगभग दर्जन भर कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. इन कक्षों में प्रथम तल पर मरम्मती कर कार्यालय कक्ष के निर्माण के अलावा नप कार्यालय परिसर के नीचे तल में भी कार्यालय कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है. कनीय अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन मद से प्राप्त आवंटन से मुख्य पार्षद कार्यालय, कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय, उप मुख्य पार्षद कार्यालय, कंप्यूटर रूम, शौचालय, अभियंता कक्ष, एनयूएलएम कार्यालय कक्ष, नप क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित कक्ष के अलावा अन्य कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है.
नप से संबंधित विभागों के लिए भी बनाये जा रहे हैं कार्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >