चार लाख रुपये की नेपाली फेयर एंड लवली जब्त

अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा तस्कर सिकटी : प्रखंड के दहगामा पंचायत स्थित एसएसबी 52 वीं बटालियन आमबाड़ी कैंप के जवानों द्वारा बुधवार की सुबह गश्ती के दौरान भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पीलर संख्या 156/141 के समीप नेपाल से तस्करी कर भारत लाये जा रहे नेपाल निर्मित फेयर एंड […]

अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा तस्कर

सिकटी : प्रखंड के दहगामा पंचायत स्थित एसएसबी 52 वीं बटालियन आमबाड़ी कैंप के जवानों द्वारा बुधवार की सुबह गश्ती के दौरान भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पीलर संख्या 156/141 के समीप नेपाल से तस्करी कर भारत लाये जा रहे नेपाल निर्मित फेयर एंड लवली को जब्त किया. इसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बतायी जा रही है, जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. जब्त फेयर एंड लवली को जब्ती सूची बना कर कस्टम कार्यालय को जमा कराया गया.
इस संबंध में एसएसबी के आमबाड़ी कैंप के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह जवानों के साथ वे नाका गश्ती पर थे. इसी दौरान भारत नेपाल सीमा के पीलर नंबर 156/141 से कुछ दूरी पर हलचल मालूम हुआ. जवान घात लगाये पहचानने की कोशिश किये. इसी बीच जवानों की नजर तस्करों पर पड़ी. जवानों को उस ओर जाते देख सभी तस्कर सामान छोड़ कर भाग निकले. तस्करों की संख्या आठ बताया.
सभी जवानों को देख कर मक्का के खेत में घुस गये. उनका पीछा किया गया तो सभी नेपाल की ओर गांव में घुस गये. इधर जवानों द्वारा जब कार्टून और बोरा को खोल कर देखा गया तो उसमें नेपाल निर्मित फेयर एंड लवली पाया गया. जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग चार लाख रुपये आंकी गयी. जब्ती की सूचना वरीय पदाधिकारी को देने के उपरांत जब्ती सूची के साथ जब्त सामान कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >