चिकित्सा के दौरान मरीज की मौत

हंगामा. शहर के एक निजी क्लिनिक में 15 वर्षीय किशोर का चल रहा था इलाज एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया और कुर्सियां तोड़ दी. बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ. हालांकि चिकित्सक का कहना था कि रेफर करने के बाद भी मरीज […]

हंगामा. शहर के एक निजी क्लिनिक में 15 वर्षीय किशोर का चल रहा था इलाज

एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया और कुर्सियां तोड़ दी. बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ. हालांकि चिकित्सक का कहना था कि रेफर करने के बाद भी मरीज को क्लिनिक से नहीं ले जाया गया.
अररिया : इलाज के दौरान एक 15 वर्षीय एक बालक की मौत बुधवार को एक निजी क्लिनिक में हो गयी. मृतक के आक्रोशित परिजनों ने जम कर हंगामा किया. सूचना पर नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर आक्रोशितों को शांत कराया. घंटों बाद परिजन शव को ले गांव लौटे. मृतक 15 वर्षीय अभिनंदन कुमार रानीगंज प्रखंड के छतिऔना निवासी मनोज मंडल का पुत्र था. मृतक के पिता मनोज मंडल का आरोप था कि चिकित्सक ने उनके पुत्र के इलाज में लापरवाही बरती थी. ससमय रेफर नहीं किया. लड़के को स्वस्थ करने का भरोसा दिला कर अपने क्लिनिक में रखा जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह लड़के को लाया था.
वह सिरदर्द से परेशान था. इधर निजी क्लिनिक संचालक डॉ नैयर हबीब ने बताया कि मरीज को बेहोसी की हालत में लाया गया था. जांचोपरांत सिटी स्केन कराने को ले रेफर कर दिया था, लेकिन मरीज के परिजन उसे ले नहीं गये. इसी क्रम में उसकी मौत हो गयी. लोग हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष रमेशकांत चौधरी, एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू ने उभय पक्षों की बात सुन कर मामले का शांत कराया. घंटों बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव छतिऔना चला गया. मृतक अपने मां-बाप का इकलौता संतान था. मृतक की मां उर्मिला देवी की चीत्कार से क्लिनिक परिसर में खड़े लोग भी आह भरते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >