जिले में 29 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आज से

कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी जिले में लगभग 27 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल अररिया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा बुधवार से जिले के 29 केंद्रों पर आयोजित होगी. कदाचार मुक्त शांतिपूर्वक परीक्षा संचालन कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर […]

कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी

जिले में लगभग 27 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
अररिया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा बुधवार से जिले के 29 केंद्रों पर आयोजित होगी. कदाचार मुक्त शांतिपूर्वक परीक्षा संचालन कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. जिले के 29 केंद्रों पर कुल 26 हजार 887 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. इसमें 13 हजार 999 छात्र व 12 हजार 818 छात्राएं शामिल है. अररिया अनुमंडल क्षेत्र में 16 तथा फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 13 परीक्षा केंद्र बनाया गया. अररिया अनुमंडल के छात्रों का परीक्षा केंद्र फारबिसगंज तथा फारबिसगंज अनुमंडल के छात्रों का परीक्षा केंद्र अररिया बनाया गया है.
जबकि छात्राओं का परीक्षा केंद्र अपने ही अनुमंडल में रखा गया है. परीक्षा दो पालियो में आयोजित की जायेगी. परीक्षा केंद्र पर केवल परीक्षार्थियों को ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्धार पर उनके प्रवेश पत्र को देख कर अंदर जाने दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों का फ्रिसकिंग कराया जायेगा. किताब, नोट बुक, कैलकुलेटर, मोबाइल सहित अन्य कोई भी वस्तु के साथ परीक्षा हॉल में ले जाने की मनाही है. सभी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर महिला स्टेटिक दंडाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी की भी तैनाती की गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर संपूर्ण परीक्षा अवधि में वीडियोग्राफी कराया जायेगा. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर व अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. रैंडमाइजेशन से परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की तैनाती की गयी है. लगभग 27 हजार परीक्षार्थियों के लिए लगभग 800 वीक्षकों की नियुक्ति की गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए विधिव्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के क्षेत्र में धारा 144 लागु किया गया है. शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए केंद्रों को जोन व सुपर जोन में बंटा गया है तथा पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अपर समाहर्ता अमोद कुमार शरण माध्यमिक परीक्षा 2017 के लिए वरीय प्रभार में रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >