भोज खाने से तीन दर्जन लोग बीमार रानीगंज 11शिवरात्रि के मौके पर धोबनिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में भोज का आयोजन किया गया था. भोज खाने के पर लोगोंको धीरे-धीरे उलटी, दस्त व पेट में दर्द होने लगा. आनन-फानन में गांव में किसी तरह स्थानीय स्तर पर ही इलाज किया गया. सुबह होते ही सूचना पर रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों का दल गांव पहुंचा और पीड़ितों का इलाज किया.
परेशानी . धोबनियां पंचायत के वार्ड दस में धार्मिक भोज को किया था आयोजन
भोज खाने से तीन दर्जन लोग बीमार रानीगंज 11शिवरात्रि के मौके पर धोबनिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में भोज का आयोजन किया गया था. भोज खाने के पर लोगोंको धीरे-धीरे उलटी, दस्त व पेट में दर्द होने लगा. आनन-फानन में गांव में किसी तरह स्थानीय स्तर पर ही इलाज किया गया. सुबह होते ही […]

रानीगंज : क्षेत्र अंतर्गत धोबनियां पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शनिवार की रात्रि एक धार्मिक आयोजन के दौरान दूषित भोजन खाने से तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गये. मध्य रात्रि के बाद संबंधित लोगों की हालत नाजुक होने लगी. उलटी, दस्त व पेट दर्द से परेशान लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी. पीड़ित परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उपचार के माध्यम से किसी तरह रात बितायी. जनप्रतिनिधि के पहल पर रविवार को सुबह में मामले की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों के दी गयी.
सूचना पर रेफरल अस्पताल से आपात चिकित्सा दल में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी डा आरएन प्रजापति स्वास्थ्य कर्मी के साथ मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में प्राथमिक विद्यालय धोबनियां में चिकित्सा शिविर आयोजित कर बीमार लोगों का समुचित इलाज किया गया. डा प्रजापति ने कहा कि भोज में दूषित खाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया था. समुचित इलाज के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गया है. उन्होंने सभी रोगियों को खतरे से बाहर बताया.
जानकारी अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी भीम लाल मुर्मू ने शिवरात्रि के मौके पर अपने घर में धार्मिक आयोजन किया था. इसमें शामिल लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गयी थी. वार्ड संख्या नौ व दस के अधिकतर लोग इस भोज में शामिल हुए थे. ग्रामीणों के अनुसार, छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जो भी इस भोज में खाना खाये, सभी लोगों को धीरे-धीरे उलटी, दस्त व पेट दर्द होने लगा. भोज खिलाने वाले भीम लाल मुर्मू, उसकी पत्नी शांति देवी, सुरेंद्र मंडल,
सुरेंद्र मंडल की पत्नी बुच्ची देवी, पुत्री नेहा कुमारी, शिवन मंडल, प्रेम मंडल, एतवारी ऋषिदेव, चुनचुन लाल की पत्नी लालो देवी, पुत्र नीरज कुमार व गुलशन कुमार सहित तीन दर्जन लोगों का इलाज शनिवार को चिकित्सा शिविर में किया गया. पंचायत के मुखिया पति रौशन कुमार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तत्परता के साथ बीमार लोगों का इलाज किया गया.