51 किलो चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने विराटनगर में एक होटल में छापेमारी कर किया बरामद चरस को कोलकाता ले जाने की थी योजना जब्त चरस की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये जोगबनी : नेपाल पुलिस द्वारा विराटनगर में की गयी छापामारी के दौरान शुक्रवार की देर शाम 51 किलो चरस बरामद किया गया. चरस के साथ चार लोगों […]

नेपाल पुलिस ने विराटनगर में एक होटल में छापेमारी कर किया बरामद

चरस को कोलकाता ले जाने की थी योजना
जब्त चरस की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये
जोगबनी : नेपाल पुलिस द्वारा विराटनगर में की गयी छापामारी के दौरान शुक्रवार की देर शाम 51 किलो चरस बरामद किया गया. चरस के साथ चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. चरस को कोलकाता पहुंचाने की योजना थी. इस बरामदगी के बाद राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देश के बीच फल फूल रहे संगठित गिरोह के बेनकाब होने की बात भी कही जा रही है. इस संबंध में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में विराटनगर के एसपी संदीप भंडारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना
मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में चरस लेकर भारत जाने की जुगत में हैं. सूचना पर तुरंत छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें विराटनगर 15 में स्थित न्यू शांति होटल के तीसरी मंजिल से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. इन चार युवकों के पास से 51 किलो चरस बरामद हुआ. साथ ही इनके पास से जोगबनी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन की टिकट भी मिली, जिससे पता चलता है कि ये लोग चरस लेकर कोलकाता जाने वाले थे. पकड़े गये चारों नेपाली नागरिकों के नाम प्रताप सिंह गोले, राम गुरुंग, अरुण गुरुंग, मिलन राउत बताया गया है. इनके पास से बरामद की गयी चरस का अनुमानित बाजार मूल्य 20 लाख रुपये होने की बात एसपी ने बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >