त्रिवेणीगंज के पूर्व पंसस की हत्या

अररिया/त्रिवेणीगंज : फुटकर व्यापार संघ त्रिवेणीगंज के कोषाध्यक्ष व लतौना उत्तर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो अख्तर की अपराधियों ने हत्या कर दी. रविवार की रात शहर के चंद्रा चौक से गोढ़ी चौक जानेवाली नहर पर बनी सड़क पर गश्ती दल पुलिस को मो अख्तर घायल हालत में मिले. उसके पेट पर चाकू […]

अररिया/त्रिवेणीगंज : फुटकर व्यापार संघ त्रिवेणीगंज के कोषाध्यक्ष व लतौना उत्तर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो अख्तर की अपराधियों ने हत्या कर दी. रविवार की रात शहर के चंद्रा चौक से गोढ़ी चौक जानेवाली नहर पर बनी सड़क पर गश्ती दल पुलिस को मो अख्तर घायल हालत में मिले. उसके पेट पर चाकू के तीन गहरे जख्म थे और स्थिति काफी गंभीर थी.

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. कटिहार ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. सोमवार को मौत की खबर सुन परिजन व ग्रामीणों ने एनएच-327 ई जाम कर दिया. पुत्र मो एकरामुल के बयान पर अज्ञात के

विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.
त्रिवेणीगंज के पूर्व…
आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को दी सूचना : नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष किंग कुंदन के अनुसार नगर थाना के एएसआइ रामसुंदर सिंह रविवार की रात गश्ती में थे. इसी दौरान नहर सड़क पर एक अधेड़ को घायल हालत में पड़ा देखा. फौरन उसे सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन कटिहार ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंचे पुत्र एकरामुल ने बताया कि पिता का मोबाइल व नकद नौ हजार रुपये गायब है. रविवार की शाम पांच बजे गांव से अररिया के लिए निकले थे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. मामले का उद्भेदन जल्द कर लिये जाने की बात प्रभारी थानाध्यक्ष ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >