ऋण के 87 आवेदन हुए स्वीकृत

डे एनएयूएलएम . स्वरोजगार कार्यक्रम को नप क्षेत्र में दिया जा रहा है बढ़ावा नप कार्यालय परिसर में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत सब्सिडी ऋण के लिए 89 आवेदन आये थे, जिसमें 87 को स्वीकृत किया गया. अररिया : डे एनयूएलएम के राष्ट्रीय स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत बुधवार को […]

डे एनएयूएलएम . स्वरोजगार कार्यक्रम को नप क्षेत्र में दिया जा रहा है बढ़ावा

नप कार्यालय परिसर में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत सब्सिडी ऋण के लिए 89 आवेदन आये थे, जिसमें 87 को स्वीकृत किया गया.
अररिया : डे एनयूएलएम के राष्ट्रीय स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत बुधवार को नप कार्यालय परिसर में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर ऋण के लिए आवेदन स्वीकृत किये गये. बैठक कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. टास्क फोर्स की बैठक में नप क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंकों के पधाधिकारी व आवेदन कर्ता मौजूद थे. टास्क फोर्स की बैठक में स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत सब्सिडी ऋण के लिए 89 आवेदन प्रस्तुत किये गये. जिसमें से 87 आवेदन को ऋण देने के लिए टास्क फोर्स द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए बैंकों को सौंप दिया गया.
मुद्रा ऋण के लिए आवेदन करने वालों में विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल थे. टास्क फोर्स के लिए मौजूद आवेदनकर्ताओं से एक -एक कर पूछताछ की गयी. इसके बाद स्वीकृत आवेदनों की भौतिक सत्यापन कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए बैंकों को सौंपा गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बैंकों के पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे नप क्षेत्र के जिन ऋण आवेदन को अस्वीकृत करते हैं. उसकी सूचनी डे एनयूएलएम कार्यालय को भी करा दे. जिससे डे एनयूएलएम उसमें आगे की कार्रवाई कर सके. आवेदन को स्वीकृति देने के दौरान विगत माह आग से झुलसी कारी देवी को शारारिक, आर्थिक मदद देने वाले वार्ड संख्या 11 गोढ़ी चौक निवासी कुंदन कुमार गुप्ता को सामाजिक सारोकार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा रोजगार करने के लिए मुद्रा ऋण की स्वीकृति प्रदान की गयी. साथ ही बैठक में मौजूद बैंक पदाधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक पहल करने की उन्होंने उम्मीद जताया. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक नीरज कुमार, एपीमास के अरूण साह, एलडीएम के मासूम, प्रगति एएलएफ की सचिव रजनी झा, कोशी एएलएफ की कोषाध्यक्ष विमला देवी, सभी बैंकों के पदाधिकारी व आवेदक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >