जोगबनी में 106 बोतल नेपाली शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जोगबनी : जोगबनी पुलिस ने बुधवार को चलाये गये विशेष अभियान में बघुआ के ओसरी घाट के समीप छापामारी कर 106 बोतल नेपाली शराब जब्त किया. जोगबनी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शराब तस्कर बघुआ के रास्ते नेपाल से शराब की खेप लेकर आते हैं. चूंकि नेपाल से आने […]

जोगबनी : जोगबनी पुलिस ने बुधवार को चलाये गये विशेष अभियान में बघुआ के ओसरी घाट के समीप छापामारी कर 106 बोतल नेपाली शराब जब्त किया. जोगबनी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शराब तस्कर बघुआ के रास्ते नेपाल से शराब की खेप लेकर आते हैं. चूंकि नेपाल से आने वाले अन्य मार्गों पर पुलिस की चौकसी बढ़ी हुई है,

इसलिए तस्कर भी दुर्गम मार्गों का चयन कर शराब तस्करी कर रहे हैं, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल होता है. सूचना के आधार पर उन्होंने बघुआ में विशेष अभियान चलाया. सोनामनी गोदाम थाना निवासी मो नुरुल तथा सुपौल जिला निवासी रजनीश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >