अवैध खनन व ओवर लोडिंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया आदेश, मांगी है साप्ताहिक रिपोर्ट अररिया : अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस निदेशक ने अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर पूर्ण विराम लगाने का आदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन साप्ताहिक तौर पर भेजें. लापरवाही बरतने […]

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया आदेश, मांगी है साप्ताहिक रिपोर्ट

अररिया : अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस निदेशक ने अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर पूर्ण विराम लगाने का आदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन साप्ताहिक तौर पर भेजें. लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई का भी निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया गया है. ज्ञापांक 05/ एनजीओ दिनांक 13 जनवरी 2017 को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर पूर्ण विराम लगाना सरकार की प्राथमिकता है. इसको लेकर मुख्य सचिव बिहार सरकार की अध्यक्षता में की गयी बैठक में निर्णय लिया गया है. कहा गया है
कि इससे न सिर्फ राजस्व की क्षति होती है. बल्कि ओवर लोडिंग से सड़क, पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होता है. दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पत्र के मुताबिक सप्ताह में कितनी छापामारी की गयी, कितनी गिरफ्तारी की गयी, कितना जुर्माना वसूला गया इसका साप्ताहिक प्रतिवेदन भेजने का सख्त आदेश दिया गया है. जिला पदाधिकारी, डीएफओ, जिला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. बहरहाल जिला में अवैध खनन को ले कोई पहाड़ी क्षेत्र नहीं है. लेकिन मिट्टी का अवैध खनन को ले कई बार पुलिस ने कार्रवाई की है. कई ट्रैक्टर मालिकों को जुर्माना भी लगाया गया है. ऐसे में इस पत्र के आलोक में मिट्टी खनन कार्य करने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी. नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि पत्र के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >