प्रधानाध्यापक पर एमडीएम में अनियमितता करने व राशि गबन का है आरोप
अररिया : जोकीहाट प्रखंड के ग्राम पंचायत राज गैरकी मसुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय फरसाडांगी गम्हरिया के प्रधानाध्यापक मो नुरूल हसन को एमडीएम में अनियमितता बरतने व राशि गबन की नियत से पंजी गायब करने के आरोप में निलंबित किया गया है. डीपीओ स्थापना मनोज कुमार ने आदेश निर्गत करते हुए पंचायत सचिव को कहा है कि उक्त शिक्षक के विरुद्ध अपने स्तर से उक्त आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित मानते हुए निलंबन कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा है.
क्या है मामला
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया के यहां दर्ज परिवाद पत्र पर डीपीओ एमडीएम सुभाष कुमार गुप्ता द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में मो नुरूल हसन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय फरसाडांगी गम्हरिया जोकीहाट के द्वारा एमडीएम में अनियमितता करने व राशि गबन के नियत से पंजी गायब के करने आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने पर मो नुरूल हसन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय फरसाडांगी गम्हरिया जोकीहाट को तत्कालीक प्रभाव से निलंबित किया गया है.
