दुर्घटना में एक युवक की मौत

कुर्साकांटा. कुआड़ी-सिकटी मार्ग पर स्थित बकरा पुल पर गुरुवार की सुबह सिकटी की ओर से आ रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के रैलिंग से टकरा गया. इससे बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सिकटी थाना […]

कुर्साकांटा. कुआड़ी-सिकटी मार्ग पर स्थित बकरा पुल पर गुरुवार की सुबह सिकटी की ओर से आ रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के रैलिंग से टकरा गया. इससे बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के सैदाबाद बेलगुड़ी वार्ड संख्या 10 निवासी मो जाबुद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र मो तौहीद के रूप में की गयी, जबकि घायलों में मुरारीपुर निवासी मो भदैया पिता मो मुमताज व मो तसलीम के रूप में की गयी. सूचना पर पहुंचे कुआड़ी ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तीनों को इलाज के लिए पीएचसी कुर्साकांटा ले गये, जहां चिकित्सकों ने मो तौहीद को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >