युवक की हत्या कर शव फेंका

दुखद . सिकटी चौक के नो मेंस लैंड के पास का मामला नो मेंस लैंड के पास एक परिवार के मवेशी घर में लाश िमलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. सिकटी : सिकटी चौक के नोमेंस लैंड पर बसे एक परिवार के मवेशी घर से शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव बरामद […]

दुखद . सिकटी चौक के नो मेंस लैंड के पास का मामला

नो मेंस लैंड के पास एक परिवार के मवेशी घर में लाश िमलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी.
सिकटी : सिकटी चौक के नोमेंस लैंड पर बसे एक परिवार के मवेशी घर से शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव बरामद होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिकटी थाना को दी. सूचना पर सिकटी थानाध्यक्ष सदल बल मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा के आधार पर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपाल भेज दिया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं थी. वैसे अज्ञात शव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है. लोग अपनी अपनी तरह से इसकी व्याख्या करने में लगे हैं.
इधर शव के बारे में बुचिया देवी पति बृजलाल राय जिनके दरवाजा पर शव बरामद हुआ था. उन्होंने कहा कि बीते पांच दिन पूर्व उनके पिताजी का निधन हो गया था. हिंदू रीति रिवाज से उनके श्राद्ध के तीसरे दिन उनके यहां भोज का आयोजन था. भोज की समाप्ति पर सभी लोग अपने घर सोने चले गये. सुबह उठने पर गोहाल घर में शव को देख कर उन्हें भी बेहद हैरानी हुई. इससे ज्यादा वे इस संबंध में कुछ नहीं जानते हैं. मामले में सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों से पूछताछ व प्रारंभिक जांच के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मौत के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है. वैसे पुलिस मामला के अनुसंधान में जुट गयी है.
मवेशी घर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
सदर अस्पताल में घायल युवक भरती, नहीं हुई पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >