फारबिसगंज : स्थानीय थाना कि पुलिस ने बुधवार की देर शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गोड़ियारे चौक के समीप एक सब्जी की दुकान में छापेमारी कर उक्त दुकान पर बैठे एक दिव्यांग को चार बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दिव्यांग का नाम प्रकाश गुप्ता पिता स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता गोड़ियारे चौक निवासी बताया जाता है.
नेपाली देसी शराब बेचते एक दिव्यांग गिरफ्तार
फारबिसगंज : स्थानीय थाना कि पुलिस ने बुधवार की देर शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गोड़ियारे चौक के समीप एक सब्जी की दुकान में छापेमारी कर उक्त दुकान पर बैठे एक दिव्यांग को चार बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दिव्यांग का नाम प्रकाश गुप्ता पिता […]

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिल रही थी कि गोड़ियारे चौक पर उक्त दिव्यांग द्वारा सब्जी बेचने की आड़ में शराब बेचा जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर जब बुधवार की शाम छापेमारी की गयी तो उक्त दिव्यांग को तीन सौ एमएल के चार बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
इस संदर्भ में प्राथमिकी संख्या 18/17 दर्ज़ कर उक्त गिरफ्तार दिव्यांग को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है. इस छापेमारी अभियान में अनि एलबी प्रजापति, अनि घनश्याम सिंह सहित अन्य बीएमपी तथा टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे. इधर गिरफ्तार दिव्यांग व्यक्ति ने अपने को निर्दोष बताया.