एडीएम ने की एमआइएस इंट्री की समीक्षा

पीओ व कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया गया जियो टेगिंग का प्रशिक्षण एमआइएस के पदाधिकारी ने मनरेगा के पीओ व कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ इंट्री की रिपोर्ट ली अररिया : सोमवार को एडीएम सहित पटना से आये वरीय अधिकारियों ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं के एमआइएस इंट्री की जानकारी […]

पीओ व कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया गया जियो टेगिंग का प्रशिक्षण

एमआइएस के पदाधिकारी ने मनरेगा के पीओ व कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ इंट्री की रिपोर्ट ली
अररिया : सोमवार को एडीएम सहित पटना से आये वरीय अधिकारियों ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं के एमआइएस इंट्री की जानकारी ली. एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार एडीएम सह डीडीसी आमोद कुमार शरण के अलावा पटना से आये एमआइएस के पदाधिकारी शैलेश स्वरूप व आरडीडी हंसराज कुमार ने मनरेगा के पीओ व कंप्यूटर आपरेटरों के साथ प्रखंड वार एमआइएस इंटी की रिपोर्ट ली.
बताया गया कि समीक्षा के क्रम में अधिकारियों ने कहा कि इंदिरा आवास योजना, वर्मी कंपोस्ट, राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन निर्माण, शौचालय निर्माण व आइसीडीएस भवन निर्माण सहित तमाम योजनाओं की अद्यतन इंट्री जरूरी है.
किसी भी सूरत में लंबित नहीं रहना चाहिए. वहीं पूछे जाने पर डीआरडीए निदेशक शंभु कुमार ने बताया कि पटना से आये अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जियो टैगिंग का प्रशिक्षण भी दिया. उन्होंने बताया कि स्थल निरीक्षण पर योजनाओं की अद्यतन स्थित की फोटो खींच विशेष फोन से खींचने पर ये स्वत अपलोड हो जाता है.
प्रशिक्षण के दौरान इसका व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया. डीआरडीए सभा भवन में हुई बैठक में डीआरडीए निदेशक शंभु कुमार के अलावा दिलीप कुमार, स्वतंत्र कुमार, देवेश कुमार सहित मनरेगा के सभी पीओ व ऑपरेटर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >