बम को किया गया निष्क्रिय. विस्फोटकों का िमलना पुलिस के लिए चुनौती

परिहारी में बम की बरामदगी ने एक बार फिर अपराधियों के बुलंद हौसले का दिया परिचय अररिया : जिला पुलिस के लिए वर्ष 2017 का आगाज बेहतर साबित नहीं हो पा रहा है. भरगामा थाना क्षेत्र में दो लोगों की पीट-पीट कर की गयी हत्या के बाद इससे सटे थाना रानीगंज के परिहारी में एक […]

परिहारी में बम की बरामदगी ने एक बार फिर अपराधियों के बुलंद हौसले का दिया परिचय

अररिया : जिला पुलिस के लिए वर्ष 2017 का आगाज बेहतर साबित नहीं हो पा रहा है. भरगामा थाना क्षेत्र में दो लोगों की पीट-पीट कर की गयी हत्या के बाद इससे सटे थाना रानीगंज के परिहारी में एक मक्का के खेत से बरामद दो जिंदा बम ने पुलिस के माथे पर जहां चिंता की लकीर खींचने का काम किया है. वहीं अपराधियों के बढ़ते मनोबल का परिचय देने का काम भी किया है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बम की बरामदगी का यह पहला मामला नहीं है. बावजूद अब तक बम बरामदगी के मामलों में पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पायी है..
बम समेत संदिग्ध वस्तुओं की भी हो चुकी है बरामदगी
बम बरामदगी के मामले पर अगर गौर किया जाये तो छह जनवरी 16 को अररिया नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास से नगर थाना पुलिस ने दो देसी बम व दो कारतूस बरामद किया गया था. घटनास्थल से दो व्यक्तियों के नाम धमकी भरा खत भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया था. यह घटना भी शनिवार को ही घटित हुआ था, जबकि रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी में अनमोल यादव के मक्का खेत से बम की बरामदगी भी शनिवार को ही रानीगंज पुलिस द्वारा की गयी है. 23 जनवरी 2016 को 56 वाहिनी एसएसबी के सेनानायक नीरज चंद व स्थानीय पुलिस द्वारा फारबिसगंज थाना क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के कटहरा स्थित कबीर मंठ के सत्संग भवन से तीन देसी बम, जापान निर्मित केमिकल का एक पॉकेट, हस्त लिखित नक्शा, बम बनाने की विधि का लिखित परचा व अन्य संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की गयी थी.
पांचवी बार मिला परिहारी में बम
आखिर वह कौन है जो कि परिहारी में बार-बार बम दिखा कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है. कुछ दिनों पूर्व ही दो व्यक्तियों की पीट-पीट कर की गयी हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है. परहारी में अब तक लगातार चार बार बम बरामदगी का मामला सामने आ चुका है. इसमें 14 अक्तूबर 2015, 02 जुलाई 2012, 07 जुलाई 2015, 04 अप्रैल 2014 को भी बम बरामद हुआ था.
अपराधियों की जल्द होगी शिनाख्त
बार-बार बम मिल रहा है. इसकी छानबीन की जा रही है. जल्द ही इसमें शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर ली जायेगी.
सुधीर कुमार पोरिका, एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >