आठ घायलों को दिया सहायता राशि का चेक

अररिया : जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए भूमि विवाद में घायल होने महादलित समुदाय के आठ लोगों को बुधवार को सहायता राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये का चेक दिया गया. फारबिसगंज के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अब्दुल खालिक व प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि चेक […]

अररिया : जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए भूमि विवाद में घायल होने महादलित समुदाय के आठ लोगों को बुधवार को सहायता राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये का चेक दिया गया. फारबिसगंज के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अब्दुल खालिक व प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि चेक एससी,

एसटी कल्याण मद से दिया गया है. घायलों में से विपिन ऋषिदेव, श्री राम ऋषिदेव व श्रवण कुमार को रहड़िया गांव में ही चेक दिया गया, जबकि पूर्णिया में इलाजरत घायल चंदश्वरी ऋषिदेव, दिनेश ऋषिदेव, भवानंद ऋषिदेव, रामचंद्र ऋषिदेव व बेचन ऋषिदेव को चेक देने के लिए वे लोग पूर्णिया जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >