घटनास्थल पर पड़ा महिला का शव व दुर्घटनाग्रस्त कार.
एक घायल, इनोवा जब्त, चालक फरार
अररिया : बुधवार की शाम एनएच 57 पर महादेव चौक के समीप इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार सुरेश यादव बुरी तरह से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ठोकर मारने वाला इनोवा कार छोड़ चालक फरार हो गया. घटनास्थल पर मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार महादेव चौक के समीप दीया होटल के सामने कटिंग पार कर रहा था. पूर्णिया की ओर से आ रही इनोवा कार संख्या डब्लूबी 70 सी- 9172 ने बाइक संख्या बीआर 38 बी 0568 में ठोकर मार दी. मृतका व घायल दोनों पलासी थाना क्षेत्र के डकैता गांव के निवासी हैं.
