शराब के साथ एक महिला व शराबी धराया

अररिया : उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को रानीगंज थाना क्षेत्र में की गयी छापामारी में दो लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. शराब पी कर मदहोश एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक दिलीप रामने मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार महिला रतनी देवी पति बाबू लाल मुर्मू […]

अररिया : उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को रानीगंज थाना क्षेत्र में की गयी छापामारी में दो लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया.
शराब पी कर मदहोश एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक दिलीप रामने मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार महिला रतनी देवी पति बाबू लाल मुर्मू व पियक्कड़ बब्बूजी मरांडी दोनों रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलगच्छी टप्पू टोला का रहने वाला है.
अभियोग दर्ज कर न्यायालय में उपस्थापित कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही गयी. छापामारी टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, सअिन विशुन देव यादव, उत्पाद सिपाही, महिला बल, सैफ बल, होमगार्ड जवान शामिल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >