हादसे में दवा व्यवसायी की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा कुर्साकांटा के सोनामानी गोदाम ओपी क्षेत्र की घटना बाइक पर सवार पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज दवा व्यवसायी नुरुल हसन को देखने उमड़ी भीड़ कुर्साकांटा : सोनामनी गोदाम ओपी क्षेत्र स्थित बरजान पुल से पश्चिम रविवार की देर रात तेज […]

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा

कुर्साकांटा के सोनामानी गोदाम ओपी क्षेत्र की घटना
बाइक पर सवार पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज
दवा व्यवसायी नुरुल हसन को देखने उमड़ी भीड़
कुर्साकांटा : सोनामनी गोदाम ओपी क्षेत्र स्थित बरजान पुल से पश्चिम रविवार की देर रात तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दवा व्यवसायी मो नुरुल हसन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाइक पर सवार पत्नी व सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
नरपतगंज थाना के भंगही से कुर्साकांटा बाजार वार्ड संख्या 11 निवासी अली मेडिकल के मालिक मो नुरुल हसन अपनी पत्नी बीवी हाजरा खातून व बेटी मिश्कात के साथ घर वापस लौट रहे थे, तभी घटना हुई. सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष जीवेश ठाकुर व पुलिस जवानों ने सभी घायलों को कुर्साकांटा पीएचसी लाया गया. पीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के दौरान ही नुरुल हसन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हाजरा खातून को बेहतर इलाज के
लिए पूर्णिया
रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार वह खतरे से बाहर हैं.
दवा व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही पीएचसी में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी. मौत की खबर से कुर्साकांटा बाजार में रविवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा. कुर्साकांटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार पीएचसी पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अररिया भेज दिया गया. वहीं सोनामनी ओपी द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. घटना के बाबत मृतक की दूसरी पत्नी अंजुम आरा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >