बस पलटने से एक दर्जन यात्री जख्मी

पटना से रानीगंज जा रही थी बालाजी बस भरगामा के पास चालक ने संतुलन खोया और बस गड्ढे में जा गिरी घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना भरगामा : अररिया-सुपौल स्टेट हाइवे पर गुरुवार की सुबह पटना से रानीगंज की तरफ आ रही श्री बालाजी नामक यात्री बस संतुलन खो कर खुजरी भरगामा के बीच […]

पटना से रानीगंज जा रही थी बालाजी बस

भरगामा के पास चालक ने संतुलन खोया और बस गड्ढे में जा गिरी
घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना
भरगामा : अररिया-सुपौल स्टेट हाइवे पर गुरुवार की सुबह पटना से रानीगंज की तरफ आ रही श्री बालाजी नामक यात्री बस संतुलन खो कर खुजरी भरगामा के बीच ईंट भट्ठा के समीप गड्ढे में पलट गयी. हालांकि इसमें सभी यात्री बाल-बाल बच गये. करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आयी. जानकारी के अनुसार घायलों को आस-पास के ग्रामीण चिकित्सकों के पास इलाज कराया गया. बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण बालाजी यात्री बस का चालक
खुजरी-भरगामा के बीच ईंट भट्ठा के समीप मोड़ पर संतुलन खो बैठा. जिस कारण यह हादसा घटित हुआ. हालांकि इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बस चालक सहित सभी यात्रियों को बाहर निकाला. करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटे आयी थी. विदित हो गुरुवार की रात इसी स्थान पर एक कार भी पलट गयी थी. यहां हमेशा सड़क दुर्घटना घटित होते रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >