नॉन बैंकिंग समृद्ध जीवन का एजेंट गिरफ्तार

गिरफ्तार एजेंट से पूछताछ करते एसपी व अन्य. स्थानीय प्रबंधक व एक कर्मी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार अररिया : नॉन बैकिंग समृद्ध जीवन के एक एजेंट को नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जोगबनी के खजूरबाड़ी से गिरफ्तार किया. जोगबनी निवासी लाल बाबू भगत के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 750/16 का […]

गिरफ्तार एजेंट से पूछताछ करते एसपी व अन्य.

स्थानीय प्रबंधक व एक कर्मी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार
अररिया : नॉन बैकिंग समृद्ध जीवन के एक एजेंट को नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जोगबनी के खजूरबाड़ी से गिरफ्तार किया. जोगबनी निवासी लाल बाबू भगत के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 750/16 का यह अभियुक्त था जो फरार चल रहा था. स्थानीय शाखा प्रबंधक विजय कुमार व एक कर्मी प्रदीप यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी.
क्या था मामला : जोगबनी निवासी लाल बाबू भगत ने जोगबनी शाखा में चालीस हजार रुपये एजेंट के माध्यम से जमा किया था. समृद्ध जीवन के नियमों के मुताबिक जमा रुपये का समयावधि पूरा हो चुका था. प्रबंधक व एजेंट उनकी राशि लौटाने में टालमटोल कर रहा था. पीड़ित ने इस मामले को ले पदाधिकारी को आवेदन दिया.
जिला पदाधिकारी द्वारा जांच कराये जाने पर यह तथ्य सामने आया कि नन बैकिंग कंपनी ने कारोबार के लिये जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ले रखा है. बीते आठ नवंबर को एसडीओ संयज कुमार, नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी सदल-बल समृद्ध जीवन के शाखा कार्यालय एडीबी चौक में छापामारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >