जबलपुर में जोकीहाट के 90 मदरसा छात्र हिरासत में, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

अभिभावकों ने की रिहा करने की मांग

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मदरसा छात्रों को मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर से अभिभावकों में चिंता व नाराजगी बढ़ गयी है. जानकारी अनुसार तारण, बगडहरा, ठेंगापुर, उड़ानटोली, मटियारी सहित अन्य गांवों के लगभग 90 छात्र बीते 10 मार्च को महाराष्ट्र के एक मदरसे में पढ़ाई के लिये अपने घरों से रवाना हुए थे. बताया जा रहा है कि सभी छात्र ट्रेन के माध्यम से महाराष्ट्र स्थित किसी मदरसे में पढ़ाई के उद्देश्य से जा रहे थे. इसी दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने संदेह के आधार पर सभी छात्रों को हिरासत में ले लिया. रविवार को जोकीहाट थाना पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि जबलपुर पुलिस का कहना है कि सभी बच्चों को एक व्यक्ति मजदूरी के लिए लेकर जा रहा था, जबकि अभिभावकों का कहना है कि बच्चे पढ़ाई के उद्देश्य से मदरसे जा रहे थे. अभिभावकों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना उचित जांच के बच्चों को हिरासत में लेना गलत है. इस मामले को लेकर बगडहरा के पूर्व मुखिया इम्तियाज उर्फ मुन्ना व औवेस आलम ने बताया कि इस संबंध में जोकीहाट थानाध्यक्ष को भी मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है. उन्होंने जबलपुर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की शीघ्र जांच कर सभी बच्चों को अविलंब रिहा किया जाये. अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के हिरासत में होने से वे काफी परेशान व चिंतित हैं. वहीं जोकीहाट पुलिस भी अपने स्तर से मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >