15 बोतल कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

पलासी : पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को खेखवा चौक पलासी के पास से अवैध रूप से बेच रहे कोडिन युक्त कफ सिरप के 15 बोतल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा. इस बाबत सअनि अनिल कुमार सिंह ने पलासी थाना में गिरफ्तार मो रजीब अनवर उर्फ राजू गांव डेहटी मरड़भाग के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी […]

पलासी : पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को खेखवा चौक पलासी के पास से अवैध रूप से बेच रहे कोडिन युक्त कफ सिरप के 15 बोतल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा. इस बाबत सअनि अनिल कुमार सिंह ने पलासी थाना में गिरफ्तार मो रजीब अनवर उर्फ राजू गांव डेहटी मरड़भाग के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज मामले में सअनि ने कहा है कि मंगलवार को गश्ती के दौरान जब खेखवा चौक पलासी पहुंची, तो उक्त व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 15 बोतल कफ सिरप मिला. उसने अपना नाम मो रजीब अनवर उर्फ राजू गांव डेहटी मररभाग बताया. बरामद कफ सिरप की जब्ती सूची बना कर गिरफ्तार रजीब अनवर उर्फ राजू को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >