नवजात की मौत, परिजनों ने किया पीएचसी में हंगामा

चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप पलासी : प्रसव के बाद बच्चे की हुई मौत पर परिजनों ने पीएचसी पलासी में मंगलवार की शाम हंगामा किया. घटना को लेकर पीड़िता के ससुर हरिलाल यादव ताड़ाबाड़ी, सुखसैना निवासी ने बताया कि उनकी बहू रुना देवी पति अरविंद यादव अपने मायके हसनपुर निवासी जनार्दन यादव के घर […]

चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप

पलासी : प्रसव के बाद बच्चे की हुई मौत पर परिजनों ने पीएचसी पलासी में मंगलवार की शाम हंगामा किया. घटना को लेकर पीड़िता के ससुर हरिलाल यादव ताड़ाबाड़ी, सुखसैना निवासी ने बताया कि उनकी बहू रुना देवी पति अरविंद यादव अपने मायके हसनपुर निवासी जनार्दन यादव के घर से प्रसव के लिए पीएचसी पलासी में आयी थी.
प्रसव होने के बाद डॉक्टर एक बार भी प्रसूता व बच्चे को देखने तक नहीं आये. डाॅक्टर की लापरवाही से उनके नवजात पोते की मौत हो गयी. इस घटना की सूचना पर स्थानीय पंसस प्रतिनिधि मोबीन अखतर ने पीएचसी पलासी पहुंच कर प्रसूता के आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर कर घर भेजा. पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि उक्त महिला का प्रसव होने के बाद बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया था. अररिया ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत रास्ते में हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >