बच्ची की मौत, परिजनों ने किया क्लिनिक में हंगामा

परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप पुलिस के समझाने पर आक्रोशित परिजन हुए शांत अररिया : शुक्रवार की शाम चिकित्सक डॉ सत्यवर्द्धन के क्लिनिक में हंगामा हो गया़ वजह यह था कि नगर थाना क्षेत्र के दियारी गांव निवासी मो एकराम की दो वर्षीय पुत्री तराना खातून की मौत इलाज के […]

परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
पुलिस के समझाने पर आक्रोशित परिजन हुए शांत
अररिया : शुक्रवार की शाम चिकित्सक डॉ सत्यवर्द्धन के क्लिनिक में हंगामा हो गया़ वजह यह था कि नगर थाना क्षेत्र के दियारी गांव निवासी मो एकराम की दो वर्षीय पुत्री तराना खातून की मौत इलाज के दौरान हो गयी़
परिजनों ने इलाज में चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया़ इस बाबत नगर थाना में आवेदन भी दिया गया़ परिजनों का कहना था कि सुबह में बच्ची को चिकित्सक सत्यवर्द्धन से दिखाने आया.
एक कंपाउंडर ने कहा कि बच्ची ठीक हो जायेगी़ बच्ची को लेकर सदर अस्पताल ले गया, जहां कई तरह की जांच करवा कर पुन: निजी क्लिनिक में लाया गया़ बच्ची की हालत जब बिगड़ने लगी तो कंपाउंडर मो सरफराज ने कहा कि बच्ची को पूर्णिया ले जायें. इस दौरान उसने धमकाया भी़ इसी क्रम में बच्ची ने दम तोड़ दिया़
मौके पर पुअनि अशोक सिंह, प्रशांत कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, सलीम सहित टाइगर मोबाइल के जवान ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया़ मृत बच्ची को लेकर परिजन नगर थाना में थे. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >