इधर गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

दिघलबैंक : प्रखंड के करूवामनी पंचायत अंतर्गत पोठीमारी गांव के दो बच्चियों की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना दिन के दो बजे की है. इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि […]

दिघलबैंक : प्रखंड के करूवामनी पंचायत अंतर्गत पोठीमारी गांव के दो बच्चियों की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना दिन के दो बजे की है. इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की

गड्ढे में डूबने…
कुछ बच्ची घास काटने के लिए गांव के नजदीक ही खेतों में गयी थी, लौटते समय दो लड़की मिन्नत 14 वर्ष पिता मो जुबेर आलम, दिल अफरोज 12 वर्ष पिता शलमुद्दीन दोनों पोठीमारी निवासी का पैर पिछल गया और वह दोनों पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी जब तक लोग मदद के लिए पहुंचता तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी. लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला. स्थानीय मुखिया अब्दुल जमीन ने दोनों को पानी से बाहर निकाला़
स्थानीय मुखिया अब्दुल मजीद ने एंबुलेंस पर उन दोनों बच्चियों को स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक लाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ रविंद्र कुमार ने उसे जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. समाचार प्रेषण तक दिघलबैंक-गंधर्वडांगा थाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुका था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >