सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

केयर अस्पताल के गेट के सामने बेहोश थी महिला स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद सदर अस्पताल में कराया था भरती अररिया आरएस : सदर अस्पताल में इलाजरत एक महिला की मौत सोमवार की रात हो गयी. महिला को कुछ लोगों द्वारा केयर अस्पताल के सामने बेहोशी की हालत में नीचे गिरा […]

केयर अस्पताल के गेट के सामने बेहोश थी महिला

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद सदर अस्पताल में कराया था भरती
अररिया आरएस : सदर अस्पताल में इलाजरत एक महिला की मौत सोमवार की रात हो गयी. महिला को कुछ लोगों द्वारा केयर अस्पताल के सामने बेहोशी की हालत में नीचे गिरा देख इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस व स्थानीय लोगों की पहल पर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां अस्पताल प्रसाशन की देख-रेख में तुरंत महिला को इलाज जारी कराया गया. लेकिन सोमवार की रात महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतका की पहचान मंगलवार की सुबह जोकीहाट थाना क्षेत्र के मक्षैली गांव वार्ड नंबर 13 निवासी शिवनारायण की पुत्री पार्वती देवी के रूप में की गयी.
अस्पताल प्रबंधक नाजीश अहमद नियाज ने बताया कि पुलिस ने महिला के बारे में सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस व अपताल कर्मी द्वारा उसे महिला को अस्पताल के गेट के आगे से उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया था. इसके बाद चिकित्सकों ने इलाज के बाद कई प्रकार की जांच करवायी थी. उसका इलाज जारी था. उस समय तक उसकी पहचान नहीं हुई थी. मंगलवार की सुबह कुछ लोग महिला को खोजने के लिए आये थे जिन्होंने महिला के शव को देख कर पहचान की. मृतका के भाई कृष्ण विश्वास के लिखित आवेदन पर शव को परिजनों को शौप दिया गया. इधर, मृतका के परिजन रामेश्वर विश्वास, विजय विश्वास, चंपा देवी, मुकेश विश्वास ने बताया की महिला को पति द्वारा छोड़ने के बाद वह अपने मायके में रहती थी. वह प्रत्येक सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल आती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >