अररिया : आधार कार्ड से वंचित मैट्रिक व इंटर मीडिएट के छात्र-छात्राओं का इस बार पंजीयन नहीं हो पायेगा़ इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी उवि व प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को शिविर लगा कर छात्रों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है़ साथ ही आधार कार्ड को बैंक खाता से जोड़ने को कहा गया है़
डीइओ डॉ फैयाजुर्रहमान ने सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि आधार कार्ड के अभाव में अगर बच्चों का पंजीयन नहीं हो पायेगा तो इसके लिए विद्यालय के प्रधान जिम्मेदार माने जायेंगे़ उन्होंने सभी प्रधानाध्यापक को हर हाल में दसवीं व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि, नाम व फोटो की पहचान कर आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है़
उन्होंने यह भी कहा है अगर कोई छात्र-छात्राएं यदि परिजनों के साथ बाहर से आधार कार्ड बनाया है तो इसकी जांच कर लें कि नामाकंन पंजी में दर्ज जन्म तिथि और नाम सही है कि नहीं. अगर सही नहीं है तो उसकी भी सुधार आधार कार्ड एजेंसी से सुधार करवा लेंगे़
