जब्त शराब के साथ एएसपी व नगर थानाध्यक्ष.
नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के दालकोला से बड़े पैमाने पर अररिया शराब लायी जा रही है. इसी सूचना पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शराब जब्त किया.
अररिया : नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात आलू-प्याज लदे एक मिनी ट्रक से 480 लीटर शराब जब्त किया़ मौके पर पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया़ ट्रक व एक कार को भी जब्त किया गया़ गिरफ्तार किये गये कथित शराब माफियाओं में तीन पश्चिम बंगाल के हैं व दो अररिया के रहने वाले हैं, जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले.
कैसे हुई कार्रवाई
नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के दालकोला से मिनी ट्रक संख्या एचआर 38टी-8350 से बड़े पैमाने पर शराब अररिया ले जायी जा रही है़ सूचना पर त्वरित तौर पर एससीएसटी थानाध्य़क्ष सीके टुड्डू, टाइगर मोबाइल जवान संजय कुमार, गौरीशंकर, मो खालिद को साथ लेकर जीरो माइल पहुंचे़ सूचना अनुसार जब शराब लदा ट्रक बाजार की ओर चला तो पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया़ मिनी ट्रक गुदड़ी हटिया रोड की ओर गया.
पुलिस ने पीछा कर रही थी. इस बीच ट्रक के पीछे एक कार भी आया. फिर कार व ट्रक गोढ़ी चौक की और चल पड़ा. निगहवानी में लगे पुलिस पदाधिकारियों ने पीछा करते हुए दोनों वाहनों को गोढ़ी चौक से कुछ आगे ओवरटेक कर पकड़ा़ मौके पर दो लोग भाग गयाे. ट्रक व जेस्ट कार संख्या बीआर 38 जे 7864 को थाना पर लाया गया़ गिरफ्तार किये गये पांच कथित शराब तस्कर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब की खेप राजन उर्फ जिशान अहमद पिता शफी अहमद उर्फ नन्हें, ठाकुरबाड़ी रोड वार्ड नंबर 23 का था. कार से भी दस बोतल शराब बरामद की गयी.
कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक मो कासिम ने नगर थाना में बताया कि यह शराब को खेप पश्चिम बंगाल के दालकोला से अररिया के राजन के लिए लाया जा रहा था़ गिरफ्तार किये गये कथित शराब तस्करों से पूछताछ में यह बात भी सामने आयी है कि एक सप्ताह पूर्व राजन व अन्य दालकोला जाकर सौदा तय किया था़
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार
बिरजू हालदार पिता पेरीमल हालदार, विधानपल्ली, बंगाल
तापस हालदार पिता हरिपदो, हालदार, विधानपल्ली, बंगाल
अजय चौधरी पिता प्रदीप चौधरी, विधानपल्ली , बंगाल
राम बाबू पिता सत्य नारायण मंडल, ठाकुरबाड़ी रोड, अररिया
एखलाक पिता अमीर उद्दीन, हडि़याबाड़ा, अररिया आरएस
क्या-क्या हुआ जब्त
मिनी ट्रक संख्या- एचआर 38 टी-8350
जेस्ट कार संख्या-बीआर 38 जे-7864
480 लीटर अंग्रेजी शराब
चार मोबाइल
