डॉक्टर से मारपीट का नामजद गिरफ्तार

जोकीहाट : जोकीहाट रेफरल अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट करने व हंगामा करने के मामले में जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के नामजद अभियुक्त सिसौना निवासी बदुआ उर्फ बदरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. चिकित्सक अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले रेफरल अस्पताल में ड्यूटी से बाहर थे. जानकारी […]

जोकीहाट : जोकीहाट रेफरल अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट करने व हंगामा करने के मामले में जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के नामजद अभियुक्त सिसौना निवासी बदुआ उर्फ बदरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. चिकित्सक अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले रेफरल अस्पताल में ड्यूटी से बाहर थे.

जानकारी के अनुसार गत 28 जुलाई 16 को जोकीहाट रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया युवक संजय साह को रेफर किया गया था. रेफर करने के बाद अररिया सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी थी. इस मौत के बाद परिजनों ने आक्रोशित होकर ना केवल अस्पताल में तोड़-फोड़ किया था बल्कि चिकित्सक के साथ मारपीट की थी. इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस घटना के बाद अपने को असुरक्षित समझते हुए चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी थी व रेफरल अस्पताल में ताला जड़ कर सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >