विधवा से दुष्कर्म का नामजद आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज करायी थी प्राथमिकी अररिया : रानीगंज थाना क्षेत्र के बैरख गांव के हटिया टोला निवासी एक विधवा के साथ यौन शोषण के नामजद अभियुक्त प्रकाश यादव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. उसे गुप्त सूचना पर महिला थाना के एएसआइ प्रकाश चंद्र ठाकुर ने शहर के […]

पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज करायी थी प्राथमिकी

अररिया : रानीगंज थाना क्षेत्र के बैरख गांव के हटिया टोला निवासी एक विधवा के साथ यौन शोषण के नामजद अभियुक्त प्रकाश यादव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. उसे गुप्त सूचना पर महिला थाना के एएसआइ प्रकाश चंद्र ठाकुर ने शहर के एडीबी चौक से गिरफ्तार किया़ जानकारी अनुसार बैरख गांव की पीड़िता के साथ पहले जबरन दुष्कर्म,
फिर शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण किया जाता रहा. इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गयी तो पीड़ता ने शादी करने का दबाव बनाया. गांव में पंचायत बुलायी गयी़ इससे खफा अभियुक्त प्रकाश यादव सहित अन्य नामजदों ने पीड़िता के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि तीन दिनों तक एक ही कमरे में बंद कर रखा. पीड़िता की बेटी की गुहार पर ग्रामीण पुलिस व कुछ गांव वालों के सहयोग से पीड़िता को मुक्त किया गया था़ इन सारी बातों का उल्लेख दर्ज प्राथमिकी में किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >